नई दिल्ली: दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण आग लगने से कई झोपडिय़ां जलकर राख हो गईं। दमकल की कई गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास कई झोपडिय़ों में भीषण आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी। डीएफएस ने बताया कि उसे रात करीब 10:56 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद 15 दमकल गाडिय़ां मौके पर भेजी गईं।
#WATCH | Delhi | Massive fire breaks out at a slum area in Rithala. Fire tenders are present on the spot, and efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/FrImfxUFBR
— ANI (@ANI) November 7, 2025
#WATCH | Delhi | Fire Officer SK Dua says, "We received information that a fire broke out in the huts of Bengali Basti, located between Rithala Metro Station and the Delhi Jal Board. Fire tenders were sent to the spot… A total of 29 fire tenders are on the spot, and the fire is… https://t.co/TXAzAbXyfr pic.twitter.com/NJKLVu3PfW
— ANI (@ANI) November 7, 2025
प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि कई झोपडिय़ां जलकर खाक हो गई हैं। बताया गया कई एलपीजी सिलेंडर फट गए, जिससे आग और भडक़ गई और निवासियों में दहशत फैल गई। डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा कि हमारी टीम आग बुझाने के लिए काम कर रही हैं। दर्जनों झोपडिय़ां जलकर राख हो चुकी हैं, जबकि स्थानीय लोग अपना सामान बचाने के लिए भागदौड़ करते नजर आए। पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी और आग के आगे फैलने से रोकने के लिए अतिरिक्त दमकल गाडिय़ां अलर्ट पर रखी गई हैं।
