राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित।

समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के अनुपालन में आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता तथा अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव की देख रेख में सचिव श्री यादव के विश्राम कक्ष में आयोजित हुई इस बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर तथा सभी उपजिलाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मुकदमों, प्री-लिटिगेशन वाद को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने तथा आम जनमानस को लाभ प्राप्त कराने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इस बैठक में सचिव श्री यादव द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक के अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराये जायें।ज्ञांत हो कि आगामी 09 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सभी प्रकार के मामलें जैसे प्री-लिटिगेशन मामलें, विद्युत मामलें,बैंक ऋण मामलें एवं न्यायालय में लम्बित मामलें में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर अपने बहुमूल्य समय एवं आर्थिक नुकसानी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *