
वहीं प्रधान ने घटना को बताया निराधार
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। साथी के साथ बाजार करने जा रहे अधेड़ को आरोपीगणों द्वारा मारपीट कर नगदी व मोबाइल छीन लिया गया। पीडि़त ने थाना नवाबगंज पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना पुलिस ने मामला थाना मेरापुर का बताकर चलता कर दिया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव ढर्रा शादीनगर निवासी संजीव मिश्रा पुत्र विश्वेश्वर दयाल मिश्रा ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह अपने किसी कार्य से बाजार अपने गांव के ही निवासी साथी मेवाराम प्रजापति के साथ जा रहे थे, तभी गांव से निकलते ही आरोपीगणों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। किसी तरह वह बचकर निकला, लेकिन आरोपीगणों ने उन्हें दोबारा फिर घेर लिया और तमंचा से धमकाते हुए 5000 तथा एक वीवो कंपनी का मोबाइल भी छीन लिया। पीडि़त किसी तरह उनसे छूटकर बबना चौकी पहुंचा। चौकी में तैनात सिपाही को सारी बात बतायी। जिस पर सिपाही ने थाने जाने की बात कही। पीडि़त किसी तरह चौकी से थाने आया और बबना चौकी इंचार्ज मुनेंद्र कुमार मिश्रा को सारी बात बतायी तथा नगला लाहौरी निवासी प्रदीप पुत्र पप्पू, अरविंद पुत्र जगरूप, फेरू पुत्र भूमि राज तथा ढर्रा शादीनगर निवासी शिव मोहन पुत्र सोनेलाल, अभिषेक पुत्र हेमराज तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध थाना पुलिस को तहरीर दी। शिकायत के आधार पर बबना चौकी इंचार्ज ने पीडि़त को थाना मेरापुर जाने की सलाह दी। वहीं ग्राम प्रधाम शिवम यादव ने बताया कि अधेड़ तमंचा लेकर जा रहा था और रास्ते में बैंक कर्ज को लेकर बैंक वालों से कहासुनी हो रही थी। गाली-गलौज के दौरान अधेड़ कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा। जिस वजह से युवक का तमंचा छिन गया तथा रुपए लूटने व मोबाइल लूटने की बात निराधार है
