कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर निवासी विकलांग जाकिर अली उम्र 23 वर्षीय पुत्र अकबर अली ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि मेरे चाचा मोहमद हुसैन पुत्र खुर्शीद व उनके परिजन मकान के बंटवारे को लेकर खुन्नस मानते हैं। जिस कारण सोमवार सुबह विकलांग जाकिर घर से कुछ ही दूरी पर स्थित अपने बाग में देखरेख हेतु गया था, तभी अचानक से जाकिर के चाचा मोहम्मद हुसैन, रिजवान, रेहान ने आकर मुझे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों व लाठी-डन्डों से मारापीटा। मारपीट के दौरान जाकिर की ऑख के पास व शरीर में अन्दरूनी गम्भीर चोटें आई हंै। जिसकी शिकायत पीडि़त ने पुलिस से की। पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर चलता कर दिया।
