जगह-जगह हुआ स्वागत, भण्डारे में लोगों ने लिया प्रसाद
बैंडबाजों की धुन पर थिरके अनुयायी
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संत रविदास जयंती पर गुरु प्रेमियों ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में शामिल उनके भक्त डीजे व बैंडबाजों की धुन पर खूब थिरके। शोभायात्रा का पूर्व विधायक स्व0 पातीराम अहेरवार के आवास पर संत रविदास के चित्र पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
नारायणपुर बगीचा स्थित संत रविदास आश्रम से मंडल अध्यक्ष महंत रामविलास भास्कर के नेतृत्व में शोभायात्रा निकाली गई। जो बेवर रोड से होकर भोलेपुर से हनुमान मंदिर होते हुए मिलेट्री चौराहा, कोतवाली, मछली टोला, फतेहगढ़ चौराहा होकर वापस आश्रम पहुंची। शोभायात्रा का फतेहगढ़ कचहरी रोड स्थित पूर्व विधायक स्वर्गीय पातीराम अहेरवार के आवास पर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। उनके पुत्र ओम प्रकाश अहेरवार, पौत्र विजय चौधरी, राजेंद्र कुमार, पंकज प्रकाश आदि ने शोभायात्रा में शामिल साधु-संतों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भण्डारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सन्त देवादास, कमल भास्कर, संत प्यारे दास सूर्यवंशी, संत चंद्रपाल, सन्त रामोतार दास, शिवनाथ दास, शिवप्रसाद दास, अमित, साबिर अली, भारत सिंह, मंटू आदि मौजूद रहे।
संत रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
