पंचदसनामा जूना अखाड़ा व आह्वान अखाड़ा की ओर से निकाली गयी शोभायात्रा

 जगह-जगह का हुआ यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत, तैनात रही पुलिस
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पंचदसनाम जूना अखाड़ा तथा आह्वान अखाड़ा की ओर से मेला रामनगरिया में शोभायात्रा निकाली गयी। जो गंगा के किनारे होते हुए पूरे मेले में घूमी। शोभायात्रा का समापन अखाड़े पर हुआ।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को मिनी कुम्भ मेला श्रीरामनगरिया में पंचदसनाम जूना अखाड़ा व आह्वान अखाड़ा की ओर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में साधु संत, नागा व कल्पवासी आदि शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पंचदसनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज ने बताया कि सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने तथा लोगों को सनातन के प्रति जागरुक करने के लिए शोभायात्रा निकाली गयी। जो पूरे मेले में घूमी। इस दौरान नागा संतों ने कर्ई हैरतअंगेज करतब दिखाये। उनके करतब देखकर लोग हैरान रह गये। पंचदसनाम जूना अखाड़ा से शुरु हुई यात्रा पूरे मेले में घूमकर अखाड़े पर आकर समाप्त हो गयी। यात्रा के दौरान संतगण हर-हर गंगे, जय शिव शम्भू के उद्घोष कर रहे थे। संतों ने सभी के मंगल की कामना की। इस दौरान श्री महंत रामानंद गिरि, सत्यगिरि महाराज, दयापुरी, रामगिरि, रामऔतार गिरि, फूलश्री गिरि, विपनपुरी, मंशागिरि, ब्रह्मगिरि आदि संतगण मौजूद रहे। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिगत पुलिस टीम शोभायात्रा में मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *