पुंछ में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक जवान शहीद, 2 घायल

समृद्धि न्यूज। जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट हो जाने से एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो घायल हो गए।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी उपजिला में बारूदी सुरंग के धमाके से एक जवान बलिदान और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। कृष्णा घाटी के सामान्य क्षेत्र में गश्त के दौरान एक माइन विस्फोट हुआ, जिसमें अग्निवीर का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए। वहीं व्हाइट नाइट कोर ने एक्स पर कहा जीओसी व्हाइट नाइट कोर और सभी रैंक 7 जाट रेजिमेंट के अग्निवीर ललित कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने कृष्णा घाटी ब्रिगेड के सामान्य क्षेत्र में एक माइन विस्फोट के बाद क्षेत्र प्रभुत्व गश्त के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, हम इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं।
राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद सेना ने गोलीबारी की थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पुंछ, सांबा और कठुआ जिलों सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया था, अधिकारियों ने बताया कि सैनिकों ने सुबह के समय राजौरी के किरी सेक्टर के चिंगस इलाके में घने पेड़ों के नीचे तीन से चार लोगों की संदिग्ध गतिविधि देखी, तत्पश्चात सैनिकों ने दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान चलाया और ड्रोन तैनात किए। हालांकि, संदिग्ध लोगों का कोई सुराग नहीं मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *