फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि 10 दिसंबर बुधवार को जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक आयोजित होगी। बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य बूथ लेवल ऑफिसर BLO, बूथ लेवल एजेंट BLA, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक कोटेदार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। इन बैठकों का अनुश्रवण खंड विकास अधिकारी एवं पर्यवेक्षण सभी सहायक विकास अधिकारी करेंगे। बैठक में ASD सूची पढक़र सुनाई जाएगी और उपस्थित जनसमूह द्वारा उसका सत्यापन किया जाएगा। साथ ही गांव में निवास कर रही बहुओं आदि के आवेदन पत्रों का समस्त विवरण यथा माता पिता का नाम, निवास की ग्राम पंचायत एवं विधानसभा आदि को भरते हुए सत्यापन की कार्रवाई की जाएगी। जिन ग्राम वासियों का नाम गणना सूची में सम्मिलित नहीं है और वे नियमानुकूल ग्राम पंचायत के वोटर होने योग्य हैं उनकी पात्रता के अनुरूप उन्हें मौके पर ही फॉर्म 6 देकर भरवा दिया जाएगा और वहीं पर सत्यापन भी कर लिया जाएगा। अत: संबंधित ERO ,AERO, सुपरवाइजर तथा जनपदस्तरीय नोडल अधिकारी इन बैठकों का पूर्ण अनुश्रवण करते हुए समस्त कार्रवाई संपादित कराये।
सभी ग्राम पंचायतों के प्रधान की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित होगी विशेष बैठक: डीएम
