तेज रफ्तार कार गहरे पानी में गिरी महिला सहित एक मासूम घायल

उन्नाव, समृद्धि न्यूज। पुरवा कोतवाली क्षेत्र में देर शाम बरीक्षा कार्यक्रम से लौट रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर चंदीगढ़ी मोहल्ले के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरी। कार में महिलाएं और छोटे बच्चे सवार थे। अचानक वाहन के पानी में डूबने से चीख-पुकार मच गई और आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार कार में सात लोग सवार थे, जिनमें पांच बच्चे शामिल थे। जैसे ही वाहन पानी में डूबने लगा, स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पानी में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहा अंजली व एक बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *