हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया के पास मंगलवार की शाम तेजगति से आ रहे कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पऱ पहुँचे ग्रामीणों ने युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पऱ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफऱ कर दिया है थाना क्षेत्र के मधोर गांव निवासी 28 वर्षीय मंगला प्रसाद धान बेचने के लिए साधन सहकारी समिति भटवारी दिघिया पऱ ट्रैक्टर ट्राली ख़डी कर पैदल घर लौट रहे थे की जैसे ही सड़क पऱ पहुँचे की तेजगति से आ रहे कार चालक ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पऱ पहुँचे ग्रामीणों ने युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पऱ प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर मिर्ज़ापुर के लिए रेफर कर दिया है
