Headlines

गोवा: शिरगांव मंदिर की धार्मिक यात्रा में मची भगदड़, 6 की मौत, 50 से अधिक घायल

समृद्धि न्यूज। गोवा के शिरगांव में एक धार्मिक यात्रा के दौरान मची भगदड़ में करीब छह लोगों की मौत और करीब ५० से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसा श्री लैराई जात्रा के दौरान हुआ है। इस लौराई यात्रा में हर साल हजारों लोग शामिल होते हैं। हादसे में घायल हुए लोगों का हाल जानने के लिए सीएम प्रमोद सावंत घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, गोवा के शिरगांव में बड़ा हादसा हुआ है। यहां आयोजित प्रसिद्ध श्री लैराई जत्रा (धार्मिक यात्रा) के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है। 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। हादसे में घायल को गोवा मेडिकल कॉलेज और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना पर गोवा कांग्रेस ने दुख जताया है।

वार्षिक धार्मिक जुलूस में भगदड़ मचने से हुआ हादसा

गोवा के शिरगांव मंदिर में शुक्रवार को वार्षिक जत्रा (धार्मिक जुलूस) के दौरान भगदड़ मचने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब भारी भीड़ के बीच अचानक अफरा-तफरी फैल गई, जिससे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बड़ी खबर LIVE: गोवा के शिरगांव में श्री लैराई जात्रा में भगदड़, 6 की मौत,  30 से ज्यादा घायल

अचानक मच गई अफरा-तफरी, एक-दूसरे पर गिरे लोग

चश्मदीदों ने बताया कि भगदड़ के दौरान हालात बेहद डरावने हो गए थे और लोग एक-दूसरे पर गिरते-पड़ते बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंचीं और तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने अभी तक भगदड़ के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भीड़ ज्यादा होने और उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ।

सीएम ने दिए जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने स्थिति का जायजा लेने के लिए उत्तरी गोवा के जिला अस्पातल और बिचोलिम अस्पताल का दौरा किया। सीएम ने घायलों से मुलाकात कर उनके इलाज की जानकारी ली। उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। गोवा कांग्रेस ने शिरगांव की श्री लैराई देवी जात्रा में हुई भगदड़ पर दुख जताया है। पार्टी ने लिखा किए हम इस दुखद घटना की निंदा करते हैं और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *