नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। दबंग ने स्कूल जा रहे छात्र को मारपीट कर तमंचे से धमकाया और दोबारा स्कूल न आने की बात कही। छात्र ने खेतों में काम कर रहे किसानों से मोबाइल लेकर अपने पिता को जानकारी दी। मौके पर पहुंचा पिता पुत्र को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव नगला पूठा निवासी रमेश यादव पुत्र जय सिंह यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह उनका 10 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार जो की कक्षा चार का छात्र है। जो पड़ोस के गांव जसमापुर मोहम्मदाबाद में स्थित विद्यालय लॉर्ड श्रीकृष्णा एजुकेशन सेंटर में पढऩे जा रहा था, तभी रास्ते में गांव नगला नादी निवासी दबंग आरोपी ने दौडक़र उसके पुत्र को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट कर अपनी गोट से निकलकर तमंचा दिखाया और कहा कि दोबारा विद्यालय न आना। पुत्र के बताए अनुसार वह रास्ते में ही खेतों में काम कर रहे लोगों के पास डरा सहमा हुआ गया और उनका मोबाइल फोन मांगकर अपने पिता को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी। जानकारी होने पर पीडि़त पिता मौके पर पहुंचा और निकट गांव में छात्र की साइकिल व बस्ता रखकर सीधा थाने पहुंचा और थाना पुलिस को मामले की जानकारी देकर दबंग आरोपी संतोष पुत्र जय सिंह के विरुद्ध तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कही।
स्कूल जा रहे छात्र को दबंग ने पीटा, तमंचे से धमकाया
