बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में आखिरकार पहली गिरफ्तारी हो गई है. एक संदिग्ध को छत्तीसगढ़ से हिरासत में लिया है. पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में सफर कर रहा था, जिसके बाद लोकल पुलिस की मदद से उसे ट्रेन से उतार लिया गया है. शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है. फिलहाल, पुलिस जांच कर रही है. संदिग्ध का मोबाइल नंबर डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के किसी राजेंद्र कोड़ेपे के नाम पर दर्ज होने की खबर है. हालांकि पुलिस और RPF की तरफ से अबतक आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने मामले की जानकारी दी है. अब तक इस मामले में ठोस सबूत नहीं मिले हैं लेकिन कई जांच टीमों के निरंतर काम करने के बाद आखिरकार उन्हें कुछ सफलता मिली है. संदिग्ध को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पकड़ा गया है. संदिग्ध ट्रेन के जनरल डिब्बे से आरपीएफ ने हिरासत में लिया है. संदिग्ध को ट्रेन से उतार लिया गया है. वहीं मुंबई पुलिस की टीम मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है. हिरासत में लिए गए आरोपी का नाम आकाश कैलाश कनोजिया बताया जा रहा है. पुलिस फिलहाल उससे पूछताछ कर रही है. संदिग्ध ने अपना पता मुंबई में कोलबा के दीपा नगर का बताया है. वहीं आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस की जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। युवक का नाम आकाश कैलाश कनौजिया है जो मुंबई का रहने वाला है। ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में बैठकर बिलासपुर जा रहा था जहां से तिल्दा नेवरा में अपने परिचित के घर जाने की बात युवक ने आरपीएफ को बताया है। आरपीएफ ने मुंबई पुलिस को संदिग्ध युवक की फोटो भेजकर पहचान कराई है। अभी आरपीएफ पुलिस ने युवक से पुछताछ नहीं की, मुंबई पुलिस के आने के बाद पूछताछ की जाएगी। मुंबई पुलिस आठ बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी जिसके बाद दुर्ग आएगी।
