प्रदेश भर में 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

तीन अधिकारियों की उपस्थित में खोले जाएंगे प्रश्न पत्र

समृद्धि न्यूज। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं गुरुवार से आरंभ हो गयी। प्रदेश के 8265 केंद्रों पर कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए पहली बार सेंट्रल कंट्रोल एवं कमांड सेंटर से परीक्षा केंद्रों की लाइव निगरानी कराई जाएगी। नकलचियों पर नकेल कसने के लिए तकनीक से केंद्रों को लैस किया गया है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाहें फैलाने वालों पर भी नजर रखी जाएगी।
यूपी बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने देर शाम तैयारियों की समीक्षा भी की। क्विक रिस्पॉंस टीम (क्यूआरटी) टीम का गठन का किया है जो 24 घंटे इन गतिविधियों पर नजर रखेगी। परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम में प्रश्न पत्र रखवाए गए हैं। परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र के पैकेट तीन अधिकारियों की उपस्थित में खोले जाएंगे। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापकए वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहेंगे। प्रदेश भर में परीक्षा के दौरान निरीक्षण करने के लिए 416 सचल दस्तों का गठन किया गया है। इनमें प्रत्येक दस्ते में तीन से चार सदस्य नियुक्त किए गए हैं। नकल रोकने के लिए 75 राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक, 430 जोनल मजिस्ट्रेट और 1297 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ कुल 2,218 अफसर तैनात किए गए हैं। साथ ही एसटीएफ, लोकल खुफिया विभाग और पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में हाईस्कूल की सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से 5:15 तक आयोजित होगी। पहले दिन हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा 8,232 केंद्रों पर और इंटर की 8,273 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 55 लाख 25 हजार 308 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें से 29 लाख 47 हजार 311 हाईस्कूल के और 25 लाख 77 हजार 997 इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी हैं। सैन्य विज्ञान विषय की परीक्षा में हाईस्कूल के 29 लाख 38 हजार 663 और 244 कंेद्रों पर इंटर के 5,123 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में वाणिज्य विषय की परीक्षा में 1,619 केंद्रों पर 38,437 परीक्षार्थी शामिल होंग। इंटरमीडिएट में 24 लाख 29 हजार 278 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *