सेवा सुरक्षा व सुशासन के तहत विभिन्न विभागों के कुल 581 लाभार्थियों को किया गया सम्मानित

प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर मनया जा रहा है उत्सव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन ‘की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर फतेहगढ़ स्थिति एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, साहित्य एवं संस्कृति, संगीत नाटक अकादमी,पर्यावरण, जनसंरक्षण, नारी सुरक्षा, नारी सशक्तिकरण, नारी शिक्षा गंगा स्वच्छता, गंगा स्वच्छता अभियान से जुड़े हुये प्रतिनिधियों के साथ व प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में प्रदर्शिनी, विचार गोष्ठी/सम्बाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किये गये लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। थीम महिला सशक्तीकरण, जन सुरक्षा अपराध/भय मुक्त उ0प्र0 रही।
जिसमें दिव्यांगजन विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को ट्राइसाइकिल एवं अन्य उपकरण का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 10 लाभार्थियों को आवास हेतु चाबी वितरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र 05 लाभार्थियों को पेंशन, पारिवारिक लाभ, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु स्वीकृति पत्र वितरण किये गये। कृषि विभाग द्वारा 08 लाभार्थियों को मिनीकिट, टै्रक्टर चाबी, सोलर पम्प, रोटावेटर प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उद्यान विभाग द्वारा 04 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना का वितरण किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 152 छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण किया गया। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा सी0एम0 युवा उद्यमी के अन्तर्गत कुल चयनित 150 व्यक्तियों के सापेक्ष 150 व्यक्तियों को ऋण स्वीकृत करते हुये स्वीकृति पत्र वितरित किये गये। उपायुक्त स्वत: रोजगार द्वारा 40 महिला समूहों को सी0सी0एल0 एवं सी0आई0एफ0 से लाभान्वित किय गया। श्रम विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को मातृत्व शिशु लाभ एवं कन्या विवाह योजना के चेक वितरण किये गये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 100 व्यक्तियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। प्रोवेशन विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को बाल सेवा योजन एवं कन्या सुंमगला योजना से लाभान्वित किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 53 व्यक्तियों को टेबलेट एवं घरौनी का वितरण कराया गया। नगरीय विकास डूडा द्वारा 20 लाभार्थियों को पीएम0 स्वनिधि/प्रधानमंत्री आवास योजना नगरीय से लाभान्वित किया गया। पंचायतराज विभाग द्वारा 05 वाद्ययंत्र का वितरण किया गया। आई0टी0आई0 विभाग द्वारा 05 लाभाथियों को टेबलेट वितरण किया गया। बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा 05 लाभार्थियों को राशन का वितरण किया गया। विकास विभाग द्वारा आबेंडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत 02 लाभार्थियों को अनुदान की चेक वितरित की गयी। कुल 581 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर (मिशन शक्ति) ऐश्वर्या उपाध्याय, रेनू, जिला समाज कल्याण अधिकारी(महिला संशक्तीकरण/विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित), नम्रता,सहायक श्रमायुक्त, पूनम अवस्थी, प्रभारी महिला थाना, राखी गौतम, पुलिस विभाग, प्रो0 डॉ0 रश्मी प्रियर्दशनी, रीता, आंकाक्षा सक्सेना, अध्यापिका पुष्पा सिंह, चन्देश कुमार सिंह अभियोजन अधिकारी, डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। सीडीओ अरविन्द कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष प्रजापति, डीडीओ श्याम कुमार तिवारी, परियोजना निदेशक कपिल कुमार, रणजीत कुमार, उपायुक्त स्वत: रोजगार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *