फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेजर एस0डी0 सिंह पी0जी0 आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलज में सोमवार को नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं यू0जी0 और पी0जी0 बैच 2024 का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वन्दना से किया गया है। जिसमें 2023 बैच की छात्राओं ने वन्दना प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ0 सर्वेश वर्मा ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम से सभी छात्र/छात्राओं को आयुर्वेदिक के विषय में पूर्व जानकारी प्राप्त होगी, इसके बाद अतिथि का सम्मान कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर डॉ0 अन्जना दीक्षित ने शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया। कार्यक्रम में 2023 बैच द्वारा शायरी, गाना की प्रस्तुति की गई, इसमें नव छात्रा/छात्राओं के माता, पिता ने भी अपने विचारों से कॉलेज के प्रतिसम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में सभी शिक्षको ंने नवप्रवेशिथ भावी चिकित्सकों 2024 बैच के छात्र/छात्राओं को संयमित जीवन शैली और आयुर्वेद का सम्मान करने के साथ-साथ उनको उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनायें दीं। 2023 बैच के छात्र/छात्राओं द्वारा सभी के लिये स्वल्प जलपान की व्यवस्था की गई। संचालन तीशा और विकांक्षा 2023 बैच की छात्राओं ने किया। 2024 बैच के पी0जी0 में नवप्रवेशित छात्र/छात्राओं का स्वागत 2023 बैच के पी0जी0 छात्र/छात्राओं ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 निशिता एवं डॉ0 कविता ने किया। पी.जी. ओरियंटेशन का कार्यक्रम डॉ0 निरंजन एस0 (डीन पी0जी0) की देख रेख में हुआ। नव छात्र/छात्राओं को 2023 बैच के छात्र/छात्राओं द्वारा स्मृति स्वरूप उपहार भी दिये गये। यू0जी0 2024 बैच के संक्रमणकालीन पाठ्यक्रम के इंचार्ज डॉ0 शीलू, डॉ0 अरूण कुमार पाण्डेय, डॉ0 कविता शर्मा की देख रेख में हुआ। कार्यक्रम में डॉ0 रीता सिंह, डॉ0 नीतूश्री, डॉ0 मुकेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ0 शिवओम दीक्षित, डॉ0 संकल्प सिंह, डॉ0 अविधा, डॉ0 कविता, डॉ0 मधुरंजन, डॉ0 सुहेबा, डॉ0 अरीब, डॉ0 आनन्द, डॉ0 रेशमा, डॉ0 शिल्पा, डॉ0 रासना आदि चिकित्सक उपस्थित रहें।
नवप्रवेशित भावी चिकित्सकों के स्वागत समारोह का हुआ आयोजन
