घरेलू कलह से त्रस्त महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। घरेलू कलह से त्रस्त महिला ने बुधवार रात अपने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर मारपीट व मानसिक प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिलाँका अम्बेडकर नगर निवासी फरहीन उम्र 31 वर्षीय पत्नी आमिर मंसूरी का शव दुपट्टे के सहारे लटका मिला। घटना के वक्त पति आमिर और दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे। आमिर ने पत्नी को फांसी पर लटका देख तत्काल उसे नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा, कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा, चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह, कांस्टेबिल विनीत कुमार, कांस्टेबिल सचिन कुमार, कांस्टेबिल विजय गुर्जर, कांस्टेबिल धर्मेन्द्र ने जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। नायब तहसीलदार मनीष वर्मा तथा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता जाहिद निवासी रायपुर ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद से ही फरहीन पारिवारिक विवादों व मारपीट की घटनाओं से जूझ रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से पहले भी पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। दो वर्ष पूर्व भी हुए झगड़े के बाद फरहीन मायके चली गई थी, परंतु गांव ललई के प्रधान सलीम की मध्यस्थता में समझौता हुआ और वह पुन: ससुराल लौट आई थी। फरहीन की शादी पांच वर्ष पूर्व हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे पांच वर्षीय पुत्री ओबामा और दो वर्षीय पुत्र मीजान हैं। आमिर मंसूरी मोबाइल की दुकान किये है। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि प्राथमिक तौर पर आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस बारीकी से जाँच कर रही है। वहीं चर्चा के अनुसार अमिर मंसूरी शादी से पहले एक युवती को लेकर फरार होगया था। उसके बाद वह उसे वापस घर ले आया और परिजनों ने उसका विवाह दो दिन बाद रायपुर निवासी फरहीन से करवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *