कंपिल, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे।
गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी विद्यासागर के 40 बर्षीय पुत्र विनीत ने मंगलवार अल सुबह गांव के बाहर पेड़ पर अंगौछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवक का शव लटका देख मामले की सूचना स्वजनों को दी। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। स्वजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। मृतक स्वजनों ने बताया कि मृतक की पत्नी अपने बड़े पुत्र अनूप के साथ दिल्ली में एवं छोटा पुत्र अनुज व पुत्री ईशा पिता के साथ गांव में रहती है। घर पर आने को लेकर युवक का पत्नी से विवाद चलता रहता था। सोमवार देर शाम किसी बात को लेकर युवक का फोन पर पत्नी से विवाद हो गया। जिससे क्षुब्द होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया शव पीएम हेतु भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान
