लोहिया में भर्ती, कबूतर को बचाने नलकूप के कुएं में उतरे तीनों
कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नलकूप के कुएं में गिरे कबूतर को निकालने के लिए घुसे तीन ग्रामीणों की हालत जहरीली गैस होने से बिगड़ गयी। उन्हें ग्रामीणों नें बमुश्किल बाहर निकाला। जहाँ से तीनों को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मझिगवां निवासी 40 वर्षीय सुघर सिंह पुत्र रामस्वरूप गाँव के ही कोतवाल उर्फ नन्हें, बादाम व सुरेन्द्र शाक्य के साथ अपने नलकूप के निकट बैठे थे। उसी दौरान नलकूप के कुएं में एक कबूतर चला गया। जिसको निकालने के लिए सुघर सिंह कुएं में उतर गया। लगभग 45 मिनट तक सुघर सिंह जब ऊपर नहीं आया, तो नन्हें व बादाम सिंह सुघर सिंह की तलाश में कुएं में उतर गये। जिसके बाद जहरीली गैस कुएं में होने पर उनकी भी हालत बिगड़ गयी। वह भी कुएं से नहीं निकल पाये। जिस पर सुरेन्द्र शाक्य ने गाँव में सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से तीनों को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। उन्हें छिबरामऊ के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां सुघर सिंह को मृत घोषित किया गया, जबकि बादाम और नन्हें का उपचार जारी है। सुघर सिंह को परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां दोबारा मृत होने की पुष्टि की गयी।
कुएं में घुसे एक युवक का जहरीली गैस से घुटा दम, दो गंभीर
