पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी से विवाद में युवक नें फांसी लगाकर जान दे दी। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव निसाई निवासी छंगेलाल उम्र गभग 40 वर्षीय पुत्र जबर सिंह ने बीती रात्रि पत्नी से विवाद के बाद लगभग 9:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते चलें कि जबर सिंह नशे का आदी था। हर रोज शराब पीकर घर पर क्लेश करता तथा अपनी पत्नी दीपमाला के साथ मारपीट व झगड़ा करता था। किन्तुु 28 जुलाई को झगड़ा करने के बाद वह कमरे में गया और छत पर लगे कड़े में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। जैसे ही परिजनों ने जाना, तो आनन-फानन में दरवाजा तोडक़र जबर सिंह को नीचे उतारा और डायल 112 तथा डायल 108 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची डायल 112 ने १०८ एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भिजवाए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सनी मिश्रा ने 10:40 बजे बजे जबर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जिसका मेमो थाना कोतवाली में दिया। जबर सिंह घोड़ा गाड़ी चलाकर परिवार का पालन पोषण किया करता था। जबर सिंह के तीन पुत्र सोनू 18 वर्ष, मोनू 16 वर्ष, करण 8 वर्ष तथा 4 पुत्रियाँ पायल 17 वर्ष, किरण 8 वर्ष, आकांक्षा 1 वर्ष, आकांक्षा 3 महीना की अपने पीछे छोड़ गया। हलका इंचार्ज उपनिरीक्षक अच्छेलाल पाल ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी दीपमाला का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *