कायमगंज, समृद्धि न्यूज। कोतवाली क्षेत्र के गांव नुनवारा गयपुर निवासी असद जमाल उम्र 30 वर्षीय पुत्र अखलीम बाइक द्वारा कम्पिल-कायमगंज मार्ग पुलिया के पास बाइक खड़ी करके मोबाइल चला रहा था। उसी दौरान कम्पिल की ओर से आ रहे बाइक चालक सचित्र उम्र 22 वर्षीय पुत्र बृजेश निवासी समोचीपुर थाना शमशाबाद से जोरदार टक्कर हो गई। जिससे वह रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही असद जमाल के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही घायल सचित्र को घायल अवस्था में आसपास के लोग कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाए। जहॉ प्राथमिक उपचार के बाद उसे फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। असद जमाल शव को घर ले आए। शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीणों की भी भारी भीड़ लग गई। मां फरजाना, भाई चांद मियां, शीलू, अरशद और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
