दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से गले मिले मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा गले मिले। पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत लगा दी’
यूपी के फिरोजाबाद में दिल्ली चुनाव नतीजों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी ताकत लगा दी…उन्हें बहुत खुश नहीं होना चाहिए…कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और आप को हराने के लिए काम किया…”
दिल्ली की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को- करतार सिंह तंवर
छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली चुनाव 2025 जीतने पर बीजेपी नेता करतार सिंह तंवर ने कहा, ‘जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और कड़ी मेहनत करने वाले हर बीजेपी कार्यकर्ता को जाता है. प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विकास की बात की और लोगों ने उन पर भरोसा किया. लोगों ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया.’
मुझे यकीन था कि इस बार AAP दिल्ली से जा रही- कैलाश गहलोत
बिजवासन विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने कहा, “यह प्रधानमंत्री मोदी की जीत है. उनके मार्गदर्शन में हमने यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ा है. यह अब 2015 वाली AAP और अरविंद केजरीवाल नहीं है. दिल्ली की जनता ने साबित कर दिया है कि झूठ की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चल सकती. मुझे यकीन था कि इस बार AAP दिल्ली से जा रही है.”
#WATCH | Delhi: Kailash Gehlot, BJP candidate from Bijwasan assembly seat, says, "This is the victory of Prime Minister Modi. Under his guidance, we have fought this election very well… This is no longer the AAP and Arvind Kejriwal of 2015. The people of Delhi have proved that… pic.twitter.com/kc9HWuuVf6
— ANI (@ANI) February 8, 2025
केजरीवाल, सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज सहित सभी बड़े चेहरे हारे- रविशंकर प्रसाद
दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, “ये ऐतिहासिक है. दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली सरकार को चुना है और AAP के धोखे को दरकिनार किया है. अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सभी बड़े चेहरे हार गए… कांग्रेस फिर से शून्य पर है. लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने कहा था कि पीएम मोदी उनसे आंख नहीं मिला सकते, मिल्कीपुर में भी बीजेपी 40,000 से ज्यादा वोटों से जीती. अयोध्या के बारे में उन्होंने बहुत कुछ कहा, लेकिन मतदाताओं को मेरा नमस्कार.”
रमेश बिधूड़ी को हराने के बाद आतिशी ने मनाया जश्न
कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को बधाई दी. साथ ही साथ उन्होंने जश्न मनाया.
#WATCH | Outgoing CM and AAP candidate from Kalkaji assembly seat, Atishi greets the people of her constituency after registering her victory against BJP's Ramesh Bidhuri#DelhiElections2025 pic.twitter.com/NTMA13Rm4O
— ANI (@ANI) February 8, 2025
कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, ये गारंटी है… बीजेपी की जीत पर बोले पीएम मोदी
दिल्ली की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनशक्ति को सर्वोपरि बताया है. उन्होंने कहा कि विकास जीता, सुशासन जीता. पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को, बीजेपी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार.’
उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो. मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया. अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे.’
जनता का फैसला स्वीकार… हार के बाद केजरीवाल का पहला बयान
दिल्ली चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वीडियो मैसेज जारी किया है और उन्होंने हार स्वीकार की. केजरीवाल ने कहा कि जनता का फैसला स्वीकार है. हम राजनीति में सत्ता के लिए नहीं आए हैं. बेहतर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे. बीजेपी को जीत के लिए बधाई.
मैं जनादेश स्वीकार करती हूं- आतिशी
दिल्ली विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में आम आदमी पार्टी की हार पर आतिशी ने कहा- “मुझ पर भरोसा दिखाने के लिए मैं कालकाजी के लोगों को धन्यवाद देती हूं। मैं अपनी टीम को बधाई देती हूं जिन्होंने ‘बाहुबल’ गुंडागर्दी, मारपिटाई का सामना करते हुए जमीनी स्तर पर मेहनत की और जनता के पास पहुंचे। बाकी दिल्ली का जनता का जनादेश है और मैं जनादेश स्वीकार करती हूं।”
