आरती गुप्ता बनी कोआपरेटिव बैंक की डायरेक्टर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोआपरेटिव बैंक की बैठक अध्यक्ष कुलदीप गंगवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता को डायरेक्टर घोषित किया गया है। आरती गुप्ता के कोआपरेटिव बैंक के डायरेक्टर बनने पर बुके देकर उनका स्वागत किया गया। संजीव गुप्ता ने बताया कि नेतृत्व के निर्देशानुसार कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसका निर्वाह्न किया जायेगा। इस मौके पर कोआपरेटिव बैंक के मैनेजर के अलावा भाजपा नेता भूदेव राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *