फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक बनी आरती सिंह, कई आईपीएस अफसरों के तबादले

आलोक प्रियदर्शी गाजियाबाद के बने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था कमिश्नरेट गाजियाबाद
लखनऊ, समृद्धि न्यूज। सरकार ने 15 आईपीएस अफसरों को नई तैनाती दी है। 7 जिलों के पुलिस कप्तान भी बदले गए है। आईपीएस सुधा सिंह को डीआईजी रेलवे की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

फर्रुखाबाद की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह

प्रबल प्रताप सिंह एसपी महोबा, बीबीजीटीएस मूर्ति एसएसपी झांसी, अरविंद मिश्रा एसपी कानपुर देहात, अंकुर अग्रवाल सीतापुर, पलाश बंसल एसपी बांदा, अभिषेक यादव एसपी पीलीभीत और आरती सिंह को एसपी फतेहगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पूजा यादव को सेनानायक 45 वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, चक्रेश मिश्र को एसपी एएनटीएफ मुख्यालय लखनऊ, अमित कुमार द्वितीय को सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, आलोक प्रियदर्शी को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था गाजियाबाद कमिश्नरेट, प्रशांत वर्मा को एसपी रेलवे प्रयागराज, अविनाश पांडे को सेनानायक पहली वाहिनी एसएसएफ लखनऊ और रोहित मिश्रा को एसपी रेलवे लखनऊ बनाया गया है।

इन 16 नव प्रशिक्षित डीएसपी की तैनाती:

राहुल यादव पुलिस उपाधीक्षक जनपद हापुड़, शांभवी त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक स्थापना मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, राजीव कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद भदोही, तेजस त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक जनपद फिरोजाबाद, प्रिया यादव पुलिस उपाधीक्षक जनपद सहारनपुर, आलोक कुमार गुप्ता पुलिस उपाधीक्षक जनपद बलिया, अमित कुमार पुलिस उपाधीक्षक जनपद कासगंज, जितेंद्र सिंह यादव पुलिस उपाधीक्षक जनपद शामली, रामप्रवेश गुप्ता सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा, परमेश्वर प्रसाद पुलिस उपाधीक्षक जनपद जालौन, संजीव कुमार राय पुलिस उपाधीक्षक जनपद मथुरा, शुभम पटेल पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुरादाबाद, प्रियंका यादव पुलिस उपाधीक्षक 1090/डब्लूसीएसओ, अमित कुमार सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर, प्रदीप कुमार मौर्य पुलिस उपाधीक्षक जनपद उन्नाव बनाया गया है।

तीन आईपीएस के ट्रांसफर

एडीजी मेरठ डीके ठाकुर एडीजी एसएसएफ बनाए गए हैं। एडीजी प्रयागराज जोन भानु भास्कर एडीजी मेरठ जोन बनाए गए हैं। एडीजी सचिव गृह संजीव गुप्ता एडीजी प्रयागराज जोन बनाए गए हैं।

8 डिप्टी एसपी के तबादले

अजीत कुमार सिंह पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ से एसीपी नोएडा कमिश्नरेट, डॉ0 देवेंद्र कुमार पुलिस उपाधीक्षक जालौन से पुलिस उपाधीक्षक बदायूं बनाए गए हैं। विजय कुमार राणा सहायक सेनायक 8वी वाहिनी पीएसी बरेली से डीएसपी एलआईयू बरेली, संजय कुमार मिश्र पुलिस उपाधीक्षक एलआइयू बरेली से डीएसपी उन्नाव बने हैं। गिरजा शंकर त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक जनपद बुलंदशहर से डीएसपी रायबरेली बने हैं। जितेंद्र सिंह कालरा डीएसपी कुशीनगर से डीएसपी ईओडब्लू मेरठ, चंद्रकेश सिंह डीएसपी मैनपुरी से डीएसपी पीटीसी सीतापुर, आशीष मिश्रा डीएसपी बलिया से डीएसपी ललितपुर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *