किसानों की समस्याओं को लेकर अभाकियू ने नगर मजिस्टे्रट को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव व जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र सक्सेना के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर नगर मजिस्टे्रट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दर्शाया कि प्रयागराज कुम्भ मेले में स्रान के दौरान घंटी हृदय विदारक घटना को लेकर अखिल भारतीय किसान यूनियन ने गहरा दु:ख जताते हुए योगी सरकार से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है और घायलों का समुचित इलाज की व्यवस्था की जाये। शमनाबाद सीएचसी पर सरवर इकबाल फोन नहीं उठाते है, इनकी मरीजों के प्रति कार्यशैली अच्छी नहीं है। साथ ही जांच कराकर डा0 सरवर इकबाल को हटाये जाने की मांग की है। कायमगंज में सीएचसी में तैनात डाक्टर मरीजों को दवा बाहर से लिखते है, जिससे उन्हें मोटा कमीशन मिलता है। ऐसे डाक्टर का स्थानांतरण किया जाये। फैजबाग में पशु चिकित्सालयों पर चरी का बीज आता है, चेहतों को बीज दिया जाता है, इसकी जांच की जाये। बिजली विभाग से उपभोगता अधिक परेशान है और उपभोगताओं के बिल सही नहीं किये जा रहे है। जांच कर उपभोक्ताओं के बिल सही किये जाये। इस मौके पर अजयवीर, जावेद, हरवीर, रमेशचन्द्र, मोती लाल, बृजेश कुमार, राजेश कुमार, भगवत दयाल, भुवनेश्वर, बाबूराम, प्रेमचन्द्र, रोहित गंगवार, मिहीलाल, शेरसिंह, राजवीर, अमर सिंह, रामनरेश, नौरंगी लाल आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *