विजेता व उप विजेता टीमों को किया गया पुरस्कृत
हरदोई,समृद्धि न्यूज। सीतापुर रोड स्थित ग्राम आशा स्थित सीएस अकैडमी में 7 नवंबर से चल रही तीन दिवसीय प्रथम राज्य स्तरीय इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। बालक व बालिका वर्ग में अभिनव स्कूल की टीम में विजेता बनीं। विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
बालक वर्ग की प्रतियोगिता का फाइनल मैच अभिनव स्कूल और उदयपुर स्कूल के मध्य खेला गया। मैच में अभिनव स्कूल ने उदयपुर स्कूल को 4- 0गोल के अंतर से हरा दिया। बालिका वर्ग का फाइनल मैच सीएस अकैडमी स्कूल और अभिनव स्कूल के मध्य खेला गया। अभिनव स्कूल ने सीएस अकादमी को 3-0 गोल से हरा कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता व उप विजेता टीमों को हॉकी हरदोई के संरक्षक वरिष्ठ एडवोकेट अभय शंकर गौड़ ने ट्रॉफी व मेडल देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि में सीएस अकैडमी स्कूल के प्रबंधक कमलेश कुमार सिंह ने कहा है कि अब ऐसे आयोजन समय-समय पर हमारे स्कूल में होते रहेंगे। वह खिलाड़ियों के लिए 24 घंटे खड़े हैं। निर्णायक की भूमिका में शुभम सोनकर, अभिषेक सिंह, भावेश कौशल अंकित रहे। इस मौके पर हॉकी हरदोई संघ के सचिव गोपाल नारायण मिश्रा, हबीबुल्लाह, शिव श्याम शुक्ला, गोविंद मिश्रा, अलौकिक मिश्रा, राघव त्रिवेदी आदि लोग मौजूद रहे।
