हलिया (मिर्ज़ापुर):स्थानीय थाना क्षेत्र के बडौही गांव स्थित लोलमटी नदी के रपटा से एक ट्रैक्टर ट्राली शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर रपटा से नीचे जाकर पलट गया हादसा में ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया थाना थाना क्षेत्र के देवरी बाजार निवासी छोटेलाल यादव का ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर हलिया बाजार की तरफ आ रहा था की जैसे ही बडौही गांव के लोलमटी नदी के रपटा पर पंहुचा की ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर रपटा के नीचे जाकर पलट गया संयोग अच्छा था कि ट्रैक्टर चालक बाल बाल बच गया हादसा के बाद ग्रामीणों की भीड मौके पर पंहुच गयी
