फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर ई-रिक्शा लूटने वाले अभियुक्त को मुकदमा दर्ज होने के 24घंटे के अंदर ई-रिक्शा समेत गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 01.08.2024 को ई-रिक्शा चालक बृजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी पल्ला गल्ला मंडी कोतवाली फर्रुखाबाद घायलावस्था में थाने आये। उन्होंने बताया कि दिनांक ०१.०८.२०२४ को ईशु उपरोक्त मेरे ई-रिक्शा में हथियापुर तक छोड़ दो कहकर बैठा। मैं जान पहचान होने के कारण उसे अपने ई-रिक्शे में बैठाकर हथियापुर ले जाने लगा। पेट्रोल पम्प के पास रिक्शे को रुकवाकर तीन लोग और बैठक गये। उसके बाद पेट्रोल पम्प के पास सडक़ किनारे झाडिय़ों में रिक्शे को ले जाकर उन चारों लोगों ने मुझसे रिक्शा छीनने का प्रयास किया। किन्तु जब मैंने विरोध किया, तो उन लोगों ने बहीं पर बुरी तरह से मुझे मारापीटा और मेरा ई-रिक्शा लेकर चले गये। घटना के संबंध में पुलिस ने धारा-309(6)/115(2)/109 बीएनएस पंजीकृत किया था। आज अभियुक्त को ईशू पुत्र श्रीकान्त निवासी मोहल्ला जटवारा कोतवाली फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त लूटे गये ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार
