
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को चोरी की मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त अवनीश शर्मा पुत्र मदन शर्मा निवासी तलैया फजल इमाम कोतवाली फर्रुखाबाद को चोरी की गयी मोटर साइकिल संख्या यू.पी.७६एसी४७०१ अपाचे सहित दिनांक 25ण्11ण्2023 को गिरफ्तार किया गया। बताते चलें कि २४ नवंबर को जितेंद्र दुबे पुत्र देवेंद्र कुमार निवासी 5/112 नितगंज दक्षिण कोतवाली फर्रुखाबाद द्वारा कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा था कि खाटू श्याम पैलेस आईटीआई गुप्ता पेट्रोल पंप के पास वाली गली से समय करीब 03.00 बजे अपाचे मोटर साइकिल संख्या यू.पी.७६एसी४७०१ चोरी हो गयी है। जिसके आधार पर कोतवाली फर्रुखाबाद में मु0अ0सं0 422/23 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया था। कोतवाली पुलिस ने सुरागरसी कर अभियुक्त अवनीश शर्मा पुत्र मदन शर्मा निवासी तलैया फजल इमाम को चोरी की गयी उपरोक्त मोटर साइकिल सहित गिरफ्तारकर लिया।
