फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के लक्ष्मी नारायण धर्मशाला के सचिव सुनील कुमार अग्रवाल ने अवैध कब्जा, रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए थाना पुलिस में तहरीर दी थी। प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सुनील अग्रवाल निवासी नुनहाई के अनुसार लक्ष्मी नारायण धर्मशाला के सचिव पद पर वह स्वयं कार्यरत हैं, जबकि इसके अध्यक्ष पद पर तहसीलदार सदर हैं। उक्त संपत्ति पूर्व में संजीव पारिया के नाम कुर्क हुई थी। जिसे बाद में जिलाधिकारी के आदेश से तहसीलदार सदर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका फर्रुखाबाद के पक्ष में मुक्त कर दिया गया था। आरोप है कि रोहित गुप्ता पुत्र भानु प्रताप गुप्ताए निवासी मदारवाड़ी अवैध तरीके से धर्मशाला की दुकानों पर कब्जा करने की नीयत से लगातार गाली.गलौज व जान से मारने की धमकी देता था। वह स्वयं को फर्जी अधिकारी बताकर रुपये की मांग करता रहा। उसके साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति भी थे। जिनकी पहचान सामने आने पर की जा सकेगी। पीडि़़त के अनुसार रोहित गुप्ता ने भय दिखाकर पहले 10,000 और बाद में दबाव बनाकर 1,000 और ले लिए तथा लगातार और रुपये की मांग कर रहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने तहसीलदार सदर के सीयूजी व व्यक्तिगत मोबाइल नंबर पर स्वयं को उपमुख्यमंत्री बताकर फोन किया और दुकान देने की धमकी दीए अन्यथा ताले तोडक़र कब्जा करने की बात कही। धमकी दी गई कि यदि दुकान या रुपये नहीं दिए गए तो पीडि़त व उसके परिवार की हत्या कर दी जाएगी और जबरन कब्जा कर लिया जाएगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी रोहित गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
धमकाकर रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
