फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पुलिस ने अभियुक्त को एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना जहानगंज पुलिस ने अभियुक्त अनुराग सिह पुत्र रानाथ निवासी ग्राम चुरसाई थाना जहानगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस 315 बोर के गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।
तमंचा, कारतूस सहित अभियुक्त गिरफ्तार
