फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना शमशाबाद पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस सेल द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अ0सं0 65/2025 धारा-304(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 08.04.2025 को वादी संजय यादव पुत्र जयवीर सिंह निवासी ग्राम सिरसा थाना कम्पिल अपनी पत्नी व साले शैलेन्द्र के साथ अपनी ससुराल बेलाखेड़ा थाना अल्लागंज जनपद शाहजहाँपुर से अपने घर कम्पिल की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में बिरियाडाडा तिराह से करीब 500 मीटर पहले एक अज्ञात अपाचे मोटर साइकिल का चालक अज्ञात जो कि हेलमेट व गुलाबी कलर की शर्ट व काले रंग का पेन्ट पहने था। अचानक से पीछे से वादी की मोटर साइकिल के बगल मे आया और अचानक से झपट्टा मारते हुये वादी की पत्नी के गले में पड़ी सोने की चेन को छीनने का प्रयास किया। जिस पर वादी की पत्नी ने अपनी चेन बचाने के लिये चेन का कुछ हिस्सा पकड़ लिया। जिससे चेन का कुछ हिस्सा उसके पास रह गया था तथा शेष चेन टूटने के उपरान्त अपाचे चालक अज्ञात अपने साथ लेकर मोटर साइकिल को भगा ले गया था। दिनांक 09.04.2025 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर अज्ञात अपाचे का चालक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत हुआ। विवेचना के क्रम में थाना पुलिस, एसओजी टीम व सर्विलांस टीम द्वारा मुखविर की सूचना पर प्रकाशित अभियुक्त चरन सिंह पुत्र राजिस्टर उपरोक्त को मंगलवार को मय छिनैती गये माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
छिनैती माल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
