चोरी के माल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। थाना नवाबगंज पुलिस ने धारा 38, 457, 411 भा0द0वि0 व   धारा 380, 411 भा0द0वि0 से संबंधित अभियुक्त सुरजीत पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नवाबगंज को मय चोरी गये माल सहित गिरफ्तार कर लिया। वादी मुकदमा भूरेलाल पुत्र स्व0 ब्रजलाल निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नवाबगंज के घर की सेफ का लॉकर तोडक़र उसमें रखे जेवरात चोरी कर लेना तथा दिनांक १२/१३ फरवरी की रात्रि में  धारा 380, 411 भा0द0वि0 से संबंधित मुकदमा वादी शैलेंद्र कुमार पुत्र रामचंद्र निवासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिरौली से ताला तोडक़र सामान चोरी करने के संबंध में थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा अभियुक्त सुरजीत पुत्र भारत सिंह निवासी ग्राम दौलतपुर थाना नवाबगंज को मय चोरी गये माल सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त से एक चैन सोने की, एक जोड़ी झुमकी सोने की, एक जोड़ी कान के झाले सोने के, एक मांग की टीका सोने का, एक जनानी अंगूठी सोने की, एक मंगलसूत्र, बेसर सोने की, एक मर्दानी अंगूठी सोने की, १५० रुपये नकद के अलावा एक इन्वर्टर माइक्रोटेक, एक बीपी मशीन, एक एसपीओ2 मशीन, चार सफेद चादर, दो लाल रंग के सरकारी कंबल आदि बरामद किए। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आमोद कुमार, उ0नि0 मो0 अकरम, उ0नि0 नरेश कुमार, उ0नि0 हेमंत कुमार, हे0का0 अशोक कुमार, हे0का0 गणेश शंकर, का0 किरण कुमार के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *