पत्नी की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पत्नी के आत्महत्या कर लेने के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 29 जुलाई को जनपद शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज कनासी निवासी मानसिंह पुत्र दुलार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें दर्शाया था कि उसने अपनी पुत्री नजमा का विवाह सूरज पुत्र हनुमंत निवासी इमादपुर थमरई थाना शमशाबाद के साथ 27 जून 2016 को किया था। मेरी पुत्री के साथ अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आये दिन दिन उसका पति सूरज अक्सर मारपीट करता था व आत्महत्या के लिए उकसाता था। उसके उत्पीडऩ से तंग होकर पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने धारा 498ए, 323, 506, 328, 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को शमशाबाद थानाध्यक्ष बलराज भाटी, उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज को गिरफ्तार लिया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसकी पत्नी आये दिन छोटी-छोटी बात को लेकर झगड़ा करती थी। मैंने उसे डांट दिया था। फसल में डालने के लिए कीटनाशक दवा लाये थे, जो घर में रखी थी। जिसे उसने पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *