हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष के पुत्र पर धारादार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी नर्सिग होम में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामले में एक नामजद सहित 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निहालचंद निवासी हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि बीती रात लगभग 10.30 बजे उनके पुत्र विमर्श मिश्रा पर मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी युवक केशव कश्यप पुत्र सुरेश कश्यप ने शराब के नशे में अपने 4-5 अज्ञात लोगों के साथ हमला कर दिया। सुरेश कश्यप ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी केशव नें किसी धारधार हथियार से सिर पर कई बार किये जिससे विमर्श बुरी तरह घायल हो गया। उसे लेकर परिजन अस्पताल पंहुचे, तो आरोपी केशव नें अपने 10-12 साथियों के साथ घर पर चढाई कर गाली -गलौज व जान से मारनें की धमकी दी। मौके पर मोहल्ले के दी शरुद्दीन पुत्र सहजादे बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी। पुलिस ने विमलेश मिश्रा की तहरीर पर आरोपी केशव कश्यप व उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी केशव कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। विमलेश का आरोप है की हमलवार युवक रंगदारी की फिरांक में भी हो सकता है। कोतवाल भोलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया की आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैद्य जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *