फर्जी फर्म बनाने के आरोपियों ने वादी का अपहरण का किया प्रयास.

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फर्जी जीएसटी फर्म बनाने के मामले में नाम दर्ज आरोपियों द्वारा वादी को न्यायालय में झूठी गवाही न देने पर अगवा कर व जान से मारने की धमकी देने के प्रयास की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
कोतवाली कायमगंज के गढ़ी इज्जत खां निवासी रंजीत पुत्र ज्ञानचंद ने पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया की जीएसटी अधिकारी द्वारा जुबेर पुत्र लड्डन खां निवासी गढ़ी इज्जत खां, रामनरेश पुत्र रामचंद्र निवासी गुड मंडी कायमगंज आदि के नाम फर्जी फर्म बनाने के मामले में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें आरोपीगण जेल में है। 9 जून को 7 बजे के समय सुबह जुबेद के मामा रज्जू उर्फ खालिद पुत्र इरशाद अली निवासी सिविल लाइन कोतवाली फतेहगढ़ अन्य तीन साथियों के साथ बोलेरो गाड़ी से आए और जुबेर राम नरेश व तालिब के षड्यंत्र कर जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और कचहरी फतेहगढ़ ले गए और बोले जज साहब के सामने जाकर यह कह दो कि यह फर्म मेरी है और मैं चलता हूं। जब मैंने ऐसा नहीं किया तो लोगों ने पकड़ कर गाड़ी में डाल लिया। बोले कि आज इसे जाने से मार देंगे। कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिये और बोले पांच लाख रुपये दो। सेंट्रल जेल की तरफ गाड़ी में डालकर ले गये। मौका पर मैं गाड़ी से कूद गया। पुलिस ने आरोपियो के विरुद्ध धारा 364, 386, 504, 120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *