राजस्व टीम व प्रधान मौके से खिसके
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राजस्व कर्मी द्वारा की गई पैमाइश से संतुष्ट न होने पर अधेड़ ने गलत पैमाइश करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी देते हुए पेड़ पर चढ़ गया। जिससे राजस्व कर्मी के हाथ पैर फूल गये। ग्रामीणों ने समझा-बुझाकर उसे नीचे उतारा।थाना मऊदरवाजा के ग्राम नूरपुर नगला झोनी निवासी ५० वर्षीय रामभरोसे की जमीन ग्राम समाज की जमीन के पास है। जिस पर जल शक्तिकरण के तहत पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। एसडीएम ने शनिवार को लेखपाल को सुरक्षा मुहैया कराकर जगह की पैमाइश करायी। रामभरोसे ने गलत पैमाइश का आरोप लगाकर पेड़ पर चढ़कर तौलिया से फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयाश किया। यह देख लेखपाल व ग्राम प्रधान वहां से खिसक गये। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से अधेड़ को पेड़ से नीचे उतारा। जिससे उसकी जान बच गयी।
गलत पैमाइश करने का आरोप लगाकर अधेड़ चढ़ा पेड़ पर दी आत्महत्या की धमकी
