
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे पंकज बाबू पुत्र पूरन लाल दिवाकर निवासी मोहल्ला चौहट्टा कस्बा व थाना शमशाबाद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध 24 दिसंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह फरार चल रहा था। उस पर शमशाबाद के मोहल्ला मीरा दरवाजा निवासी एक युवती को भगा ले जाने का आरोप है।
