दूध विक्रेता पर टकोरे से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। दूध विक्रेता पर टकोरे से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पितौरा निवासी अरशद उम्र 30 वर्षीय पुत्र राशिद अली फेरी लगाकर दूध बेचने का कार्य करता है। बीते दिन रविवार को वह दूध लेने के लिए मोटरसाइकिल से क्षेत्र के गांव जिराऊ गया था। गांव के निकट पहुंचते ही उसने बाइक किनारे खड़ी करके पेशाब करने लगा, तभी दिमाग से विक्षिप्त विजयपाल उर्फ पप्पू उम्र 45 वर्षीय पुत्र लालाराम निवासी जिराऊ ने आते ही उसके सर पर टकोरे से हमला कर दिया। टकोरा खोपड़ी में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल दूध विक्रेता अरशद को आनन-फानन में कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र लेकर आए। जहां से डाक्टर ने लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हल्का इन्चार्ज शमशुद्दीन, सिपाही कौशल पाठक के साथ मुखविर की सूचना पर विजय पाल को गाँव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विजय पाल को मेडीकल परीकण के लिए भेजा। जहां कांस्टेबिल अनुज, सिपाही कौशल पाठक सरकारी अस्पताल में लाए। जहाँ डा0 अमित फार्मासिस्ट राजीव के द्वारा विजयपाल का मेडीकल परीक्षण कर रहे थे, तभी उसने गाली-गलौज करने लगा। पुलिस ने मेडीकल परीक्षण करवा कर जेल भिजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *