समृद्धि न्यूज। सलीम पर हमला मजहबी कट्टरपंथी संगठन मुस्लिम आर्मी मेहदी मॉडरेटर से जुड़े लोगों ने किया था। जांच में सामने आया है कि हमलावर, जिनमें मुठभेड़ में मारा गया जीशान भी शामिल था, सलीम के हलाला और कश्मीर पर बयानों से नाराज थे। यूपी में गाजियाबाद के लोनी इलाके में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले एक लाख के इनामी आरोपी जीशान को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस जानकारी के मुताबिक, डेढ़ सौ कैमरे की फुटेज खंगाल ले के बाद पुलिस हमलावर तक पहुंची है।
बताते चलें कि घायल यूट्यूबर सलीम बस्ती का इलाज अब दिल्ली गुरु तेग बहादुर से रेफर कराकर दिल्ली के साकेत मैक्स अस्पताल में चल रहा है। वहीं इस पूरी घटना को लेकर लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुलिस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून से खिलवाड़ करने वालों की कोई जगह नहीं है। यह मुठभेड़ लोनी इलाके में हुई। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया और पूरे मामले की जांच जारी है। इससे एक दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलीम पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का बयान दिया था, इसके अगले ही दिन आरोपी एनकाउंटर में मारा गया। गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह बाइक सवार दो हमलावर सलीम के दफ्तर में घुसे थे और उन्होंने चाकू से गर्दन और पेट पर ताबड़तोड़ वार किए थे, गंभीर रूप से घायल सलीम को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और बाद में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यूट्यूबर सलीम पर हमला करने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर
