भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का आचार्य ने किया वर्णन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शहर के रेलवे रोड स्थित डीएम पैराडाइज में नंदराम द्विवेदी शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारे आचार्य अजय देव महाराज ने भगवान श्री बालकृष्ण लाल की दिव्य बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया।
कथा व्यास आचार्य अजय देव ने प्रभु की दयालुता का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अत्यंत दयालु और दीनबंधु हैं। उन्होंने बताया कि जो पूतना प्रभु को विषपान कराकर मारने के उद्देश्य से आई थी, प्रभु ने उसे भी माता की गति प्रदान कर अपने धाम भेज दिया। यह इस बात का प्रमाण है कि जो भी प्रभु की शरण में आता है, परमात्मा उसका कल्याण निश्चित करते हैं। कथा के दौरान आचार्य ने गिरिराज महाराज की महिमा पर प्रकाश डाला और गोवर्धन पूजा का महत्व बताया। पंडाल में भव्य गिरिराज पूजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। भगवान को छप्पन भोग लगाकर आरती उतारी गई और उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आनंद प्राप्त किया। सात दिवसीय इस ज्ञान यज्ञ में मुख्य परीक्षित के रूप में विनीत कुमार अग्निहोत्री एवं उनकी पत्नी शिखा अग्निहोत्री रहे। इस अवसर पर खुशी, शांभवी, विश्वम, राजू, आशुतोष, निशांत, किशन, सुमित, अनूप, नेहा, ममता, आलोकशंकर, राजीव तिवारी, ममता, अर्चना सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *