जैन समाज के आचार्य वसुनंदीजी महामुनिराज का नगर में हुआ भव्य स्वागत

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कंपिल नगर में सोमवार को दिगंबर जैन समाज के प्रख्यात आचार्य वसुनंदीजी महामुनिराज का मंगल प्रवेश हुआ। यह आयोजन 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ स्वामी की जन्मभूमि पर हुआ। जिसके साक्षी हजारों भक्त बने। उनके साथ लगभग 11 साधु-साध्वियों का एक तपस्वी संघ भी नगर में पहुंचा। आचार्य वसुनंदीजी का भव्य मंगल प्रवेश कंपिल अलीगंज रोड पर स्थित स्वागत द्वार से शुरू हुआ। यह शोभायात्रा कंपिल चौराहा से होते हुए दिगंबर जैन तीर्थ मंदिर परिसर तक पहुंची। नगर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह श्रद्धालुओं ने आचार्य वसुनंदीजी के पग पछालकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान भक्तों में उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कंपिल जैन धर्म के लिए अत्यंत पवित्र स्थान है, क्योंकि यह 13वें तीर्थंकर भगवान विमलनाथ का जन्म स्थान और तपस्थली है। यहीं पर उनके चारों कल्याणक च्यवन, जन्म, दीक्षा, सर्वज्ञता संपन्न हुए थे। कार्यक्रम में सुशील कुमार जैन (महामंत्री), सचिन जैन (कन्नौज), संदीप जैन (सराय), अनुराग जैन सहित भारी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *