केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर गिनाई गयी उपलब्धियां

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भाजपा कार्यालय आवास विकास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर सांसद मुकेश राजपूत ने पत्रकार वार्ता में कहा 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में बीजेपी की सरकार बनी। 2014 से लेकर 2025 तक इन 11 वर्षों में केंद्र की सरकार ने गांव गरीब किसान नौजवान महिला और दलित वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए है। एक विकसित भारत की संकल्पना के साथ 2047 तक इस लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए केंद्र की सरकार निरंतर दिन-रात भारत को प्रगति के रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है जो मुद्दे कभी सुलझाया नहीं जा सके थे जैसे धारा 370, भव्य राम मंदिर निर्माण, आर्टिकल 35, तीन तलाक इन सभी को मोदी सरकार ने सुलझाने का कार्य किया। भारतीय संस्कृति वह मजबूत करते हुए भारत के पौराणिक स्थलों को पूर्ण जीवित करने का कार्य किया। पिछड़े वर्ग को सम्मान दिलाते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया। महिला सशक्तिकरण पर कार्य करते हुए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कार्य किया गया। सडक़ बिजली पानी जैसी गंभीर समस्याओं पर सरकार ने विशेष ध्यान देते हुए गांव से शहर को जोडऩे वाले मार्गों को बनाने का कार्य किया। आज 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को उनको पक्का मकान दिलाया जा रहा है, हर घर नल योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है, गरीबों को मुफ्त अनाज देने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा, प्रांशु दत्त द्विवेदी, विधायक सुशील शाक्य, सतपाल सिंह, डॉ0 भूदेव सिंह राजपूत, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, संजीव गुप्ता, बबीता पाठक, ममता सक्सेना, मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *