एसीएमओ ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों के उपचार के बावत दिये दिशा निर्देश

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रंजन गौतम ने जिला जेल का निरीक्षण किया। जेल चिकित्सक को बंदियों के उपचार के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला जेल फतेहगढ़ के चिकित्सालय, भोजनालय, कौशल विकास केंद्र और सांसद मुकेश राजपूत की निधि से जेल में स्थापित बेकरी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। जेल चिकित्सक को बंदियों के उपचार के बाबत आवश्यक दिशा निर्देश दिये। जेल के फाइव स्टार भोजनालय की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। रोटी, कद्दू की सब्जी, दाल को अपने सामने बनते देखा। उन्होंने रोटी खाकर गुणवत्ता चेक की। भोजन की क्वालिटी, भोजनालय की सफाई व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की। वहीं बेकरी के बिस्कुट खाकर चेक किए। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि जेल बेकरी में निर्मित बिस्कुट आम जनता के लिए जेल उत्पाद बिक्री केंद्र पर उपलब्ध है । बिक्री बढ़ाने और बंदियों को रोजगार देने के लिए और अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की अन्य जेलों में आवश्यता के अनुसार बिस्कुट खपत के प्रयास किए जा जा रहे हैं। जेल में निर्मित बिस्कुट की मुख्य बात ये है कि बिस्कुट में मैदा का प्रयोग नहीं किया गया है। जेल निर्मित बिस्कुट पूर्ण रूप से मैदा रहित है। जेल में बनने वाले बिस्कुट में गेंहू आटा और मक्का के आटा का प्रयोग किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *