
जारी किया नोटिस, बोले स्पष्टीकरण न देने पर दर्ज होगा मुकदमा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एसीएमओ ने नगर के करीब आधा दर्जन अस्पतालों में छापा मारकर अनियमिततायें मिलने पर अस्पतालों की ओटी को सील कर दिया। इस छापामारी अभिान से अस्पताल संचालकों में पूरे दिन हडक़ंप मचा रहा।
जानकारी के अनुसार शनिवार को गौतम रंजन ने शनिवार को श्याम खाटू श्याम हॉस्पिटल, सिद्धार्थ हॉस्पिटल, राममूर्ति हॉस्पिटल, जय मॉ लक्ष्मी हॉस्पिटल के अलावा अन्य कई अस्पतालों में छापा मारा। जांच के दौरान आपरेशन थियेटर अंडरग्राउंड मिलने पर सभी अस्पताल को सील कर दिया। साथ ही सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण देेने की बात कही। एसीएमओ ने बताया कि यदि निर्धारित समय सीमा में अस्पताल संचालकों द्वारा स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है, तो सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। मानकविहीन अस्पताल किसी को संचालित करने की छूट नहीं दी जायेगी। सरकार के मानक के अनुसार ही अस्पताल संचालन की छूट होगी। एसीएमओ की ताबड़तोड़ छापेमारी से अस्पताल संचालकों में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी
