शिकायतकर्ता ने 8 महीने पूर्व की थी शिकायत, जिला पूर्ति अधिकारी ने की कार्रवाई
पुवायां, शाहजहांपुर(समृद्धि न्यूज)। जनता का राशन वितरण करने में कोटेदार की द्वारा आनियमिताएँ बरतने पर व बगैर सूचना दिये छुट्टी कर लेने के बाद शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटे की जांच कराई जिसमे तमाम कमियां मिली। बाद में कोटे को निरस्त करक़े गांव मुड़िया कुर्मियात में कोटे से राशन दिया जाएगा।
विकास खण्ड बण्डा के गांव मरेना निवासी प्रदीप कुमार ने कोटेदार के खिलाफ 8 माह पूर्व जनसूचना डाली थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि कोटेदार के द्वारा जनता से के०बाई०सी के नाम पर प्रति कार्ड के हिसाब से 50 रुपए की अवैध बसूली की जा रही हैं, जनता के राशन देने में घपला करना व विक्रेता के द्वारा बगैर सूचना दिए दुकान बंद कर देना जिस कारण जनता को काफी परेशानी होती थी। शिकायत के बाद जिला पूर्ति अधिकारी ने जांच टीम बनाई जिसमें पूर्ति निरीक्षक सदर, पूर्ति निरीक्षक सिंधौली व पूर्ति निरीक्षक पुवायां ने गांव मरेना में बने पंचायत भवन में जनता के साथ बैठक की बैठक में जनता से पूछा गया तो उन्होंने कोटेदार की कमियों की पोल खोल दिया। जिसके बाद विक्रेता से नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। जिसके बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत मरेना के विक्रेता की दुकान को निलंबित किया गया और गांव मुड़िया कुर्मियात में विक्रेता की दुकान में जोड़ दिया गया। कार्ड धारकों को मुड़िया कुर्मियात से राशन लेना होगा।
कार्रवाई : गरीबों का खाने वाले कोटेदार का कोटा निरस्त
