लोकसभा चुनाव को लेकर कार्य योजना की बैठक सम्पन्न, आगामी कार्यक्रम की बनी रुपरेखा

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आगामी लोकसभा चुनाव हेतु कार्य योजना बैठक जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता एवं संगठन प्रभारी अरुण पाठक की उपस्थिति में कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।
भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रांतीय नेतृत्व ने आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से लोकसभा विधानसभा एवं बूथ स्तर पर विभिन्न अभियानों को चलाने के निर्देश दिए हैं। जिसमें व्यापक जनसंपर्क लाभार्थी संपर्क समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क जैसे कार्यक्रम चलाए जाएंगे। जिसकी मॉनिटरिंग प्रांतीय व क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने बताया 3 जून को सांसद व प्रभारी मंत्री द्वारा केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रेस वार्ता का आयोजन होगा। 4 जून को कायमगंज में व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा। 11 जून को मोहम्मदाबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन आयोजित होगा। 16 जून को लोकसभा स्तर पर जनसभा का आयोजन होगा। 18 जून को नवाबगंज में सोशल मीडिया वॉलिंटियर सम्मेलन आयोजित होगा। विधानसभा स्तर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक मोर्चा संयुक्त सम्मेलन लाभार्थी सम्मेलन एवं 21 जून को विश्व योग दिवस का आयोजन होगा। संचालन फतेह चंद वर्मा ने किया इस मौके पर एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी, डॉ रजनी सरीन, डॉ0 बीके गंगवार, कुलदीप गंगवार, अमर सिंह खटीक, हिमांशु गुप्ता, डीएस राठौर, सुनील रावत, शैलेंद्र सिंह राठौर, संजीव गुप्ता, शिवांग रस्तोगी, ठा0 वीरेंद्र सिंह राठौर, अभिषेक त्रिवेदी, अमरदीप दीक्षित, कुंवरजीत राजपूत, अभय कठेरिया बबिता पाठक, ममता सक्सेना रश्मि दुबे, सरिता शाक्य, राजकुमार वर्मा, विकास पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *