मोहल्ला अंडियाना में अवैध प्लाटिंग का गरजा बुलडोजर
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। भूमाफियाओं पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने नगर में 170 अवैध कालोनी पर कार्यवाही करनी शुरु कर दी है।
इसी क्रम में आज थाना कादरीगेट के अंतर्गत मोहल्ला अंडियाना में अवैध रुप से की गयी प्लाटिंग पर बुलडोजर गरजा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया, लेकिन उनकी पुलिस के आगे एक नहीं चली। थानाध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को अपना काम करने दीजिए अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। बताते चलें कि एक हफ्ता पूर्व मोहल्ला अंडियाना में दो लोगों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने नगर मजिस्ट्रेट को तत्काल अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने के निर्देश दिये थे। इसी के चलते आज कार्यवाही की गयी। जिससे भूमाफियाओं में हडक़ंप मच गया।
नगर में 170 अवैध कालोनियों पर कार्यवाही शुरु
