लापरवाह सहायक विकास अधिकारी (पं) व कृषि पर होगी कार्यवाही

 फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में डीएम ने दिये दिशा निर्देश
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की समीक्षा की गई तथा पाया गया कि विकास खण्ड स्तर पर फार्मर रजिस्ट्री बनाये जाने की प्रगति के सम्बन्ध में कार्मिकों की समीक्षा नहीं की जा रही है। परिणामस्वरूप विकास खण्ड स्तर पर अधिक संख्या में किसानों का डाटा लम्बित है, फिर भी प्रगति नहीं हो रही है। डीएम ने कार्य में लापरवाही बरतने हेतु सहायक विकास अधिकारी (पं0) एवं सहायक विकास अधिकारी कृषि को नोटिस जारी करने हेतु निर्देशित किया। डीएम ने निर्देशित किया कि कार्मिकों की प्रगति की प्रतिदिन की समीक्षा करें तथा अतिशीघ्र समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री आई0डी0 बताना सुनिश्चित करें। यदि कोई कार्मिक इस कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उपायुक्त मनरेगा कपिल कुमार, जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी, उप कृषि निदेशक अरविन्द मोहन मिश्र, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेश चौरसिया एवं समस्त विकास खण्ड के सहायक विकास अधिकारी (पं0), सहायक विकास अधिकारी (कृषि), पंचायत सचिव तथा ए0पी0ओ0 उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *