सांसद खेल स्पर्धा में सब जूनियर में आदर्श जनता इं0का0 बना विजेता

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सांसद खेल स्पर्धा के तहत स्व0 ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में मंगलवार को बॉलीवॉल प्रतियोगिता बालक वर्ग सब जूनियर व जूनियर वर्ग का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचन्द्र वर्मा ने खिलाडिय़ों का परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता सब जूनियर बालक वर्ग में आदर्श जनता इंटर कालेज रानू खेड़ा विजेता रहा। एमएमपीएस कायमगंज उपविजेता रहा। सीनियर वर्ग में अलीगंज विजेता तथा सदर विधानसभा उपविजेता रहा। इस अवसर पर सांसद खेल स्पर्धा के प्रभारी अमरदीप दीक्षित, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कुलदीप यादव, बॉलीवॉल प्रतियोगिता के नोडल सुभाष यादव, इंजाज अहमद सिद्दीकी व निर्णायक मण्डल में जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, अभिषेक शाक्य, विमलेश कुमार, सुनील पाल, केशव गंगवार, अभिषेक पाल, अरुण यादव, मनीष यादव, आलोक यादव, अतुल कटियार, जिला क्रीड़ा प्रभारी अतुल दास, संजीव द्विवेदी, संजीव यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *